Maharashtra Cabinet Expansion: कल हो सकता है महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार, फडणवीस के पास रह सकता है गृह मंत्रालय
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार कल सुबह 11 बजे राजभवन में हो सकता है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास गृह विभाग रहने की उम्मीद है.
Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) इसी सप्ताह अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार कल सुबह 11 बजे राजभवन में हो सकता है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के पास गृह विभाग रहने की उम्मीद है.
संकेत मिल रहे हैं कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) कम से कम 15 मंत्रियों को शामिल कर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं. बता दें कि शिवसेना में बगावत के कारण उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे और फडणवीस ने क्रमशः 30 जून को मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. दोनों तब से दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रहे हैं. वहीं मंत्रिमंडल विस्तार न हो पाने के कारण शिंदे सरकार विपक्ष के निशाने पर भी रही है. एनसीपी नेता अजित पवार इसको लेकर लगातार सरकार पर सवाल उठाते रहे हैं.
Maharashtra cabinet expansion likely tomorrow at 11 am at Maharashtra Raj Bhavan: Sources pic.twitter.com/pwFGFdxQo0
— ANI (@ANI) August 8, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2022 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

