देश

Lok Sabha Elections 2024: INDIA ब्लॉक 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा- एग्जिट पोल से पहले खड़गे का बड़ा दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295 से ज्यादा सीटे जीतेगा.

Lok Sabha Elections 2024: INDIA ब्लॉक 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा- एग्जिट पोल से पहले खड़गे का बड़ा दावा
Mallikarjun Kharge with Rahul Gandhi | PTI

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग के बीच दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक हुई. इसके बाद गठबंधन के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 में 295  से ज्यादा सीटे जीतेगा.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई बैठक में INDIA ब्लॉक के कई नेता मौजूद थे. इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, NCP नेता शरद पवार, जीतेन्द्र अव्हाड, AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, संजय सिंह, राघव चड्ढा, डीएमके से टी. आर. बालू, RJD से तेजस्वी यादव और संजय यादव, JMM से चंपई सोरेन और कल्पना सोरेन, नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, CPI से डी. राजा, CPI(M) से सीताराम येचुरी, शिवसेना (उद्धव गुट) से अनिल देसाई, CPI (ML) से दीपांकर भट्टाचार्य सीपीआई (एमएल) और बिहार की VIP पार्टी से मुकेश सहनी शामिल थे.

दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की बैठक के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "हर जगह से फीडबैक लेने के बाद हमारा मानना ​​है कि इंडिया ब्लॉक 295 से अधिक सीटें जीतेगा, जबकि भाजपा को लगभग 220 सीटें मिलेंगी. वहीं, एनडीए को लगभग 235 सीटें मिलेंगी. इंडिया ब्लॉक एक मजबूत सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2024 05:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).