Karnataka Election 2023: कर्नाटक में 224 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 2,613 उम्मीदवार मैदान में
कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. वहीं चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं.
Karnataka Election 2023: कर्नाटक में की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है. मतदाता मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाल रहे हैं. वहीं चुनाव आयोग ने चुनाव के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. इस बार चुनाव लड़ने वालों में कई बड़े नेता भी हैं. खुद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई चुनाव लड़ रहे हैं. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार, जेडीएस के मुखियाा एचडी कुमारस्वामी जैसे कई दिग्गज मैदान में हैं.
कर्नाटक चुनाव में छोटे बड़े नेताओं को मिलकर 2,163 उम्मीदवार मैदान में है.जिसमें 2,427 पुरुष और 185 महिलाएं हैं. एक प्रत्याशी दूसरी कैटेगरी में है. राज्य में 5,30,85,566 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 2,66,82,156 पुरुष मतदाता और 2,63,98,483 महिला मतदाता हैं. अधिकारियों ने बताया कि 4,927 मतदाता अन्य श्रेणी के हैं
Tweet:
Voting begins for the single-phase election for the 224-member Karnataka Legislative Assembly.#KarnatakaAssemblyElection2023 pic.twitter.com/pgnUktJdGa
— ANI (@ANI) May 10, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 07:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

