BREAKING: करीना कपूर और करिश्मा कपूर की राजनीति में एंट्री! शिवसेना शिंदे गुट में हो सकती हैं शामिल
मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान और उनकी बहन करिश्मा कपूर राजनीति में कदम रख सकती हैं. दोनों एक्ट्रेस एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकती हैं.
बॉलीवुड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है! ZEE News के मुताबिक ऐसी चर्चा है कि मशहूर अभिनेत्रियाँ करीना कपूर खान और उनकी बहन करिश्मा कपूर राजनीति में कदम रख सकती हैं. हालांकि अभी तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये खबरें बॉलीवुड गलियारों में काफी गर्म हैं. चर्चा है कि अगर ऐसा होता है तो करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर एकनाथ शिंदे गुट में शामिल हो सकती हैं. हालांकि, अभी तक ये सिर्फ अटकलें हैं. ना तो कपूर बहनों ने किसी राजनीतिक दल में शामिल होने की घोषणा की है और ना ही शिवसेना ने कोई आधिकारिक पुष्टि की है.
गौरतलब है कि कपूर खानदान का राजनीति से पुराना नाता रहा है. करीना कपूर खान के पिता-ससुर सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या करीना कपूर और करिश्मा कपूर वाकई में राजनीति में कदम रखती हैं या ये सिर्फ अफवाह ही साबित होती हैं.
बहुत बड़ी खबर, शिवसेना शिंदे गुट में शामिल होंगी करीना और करिश्मा कपूर, कपूर बहनें थामेंगी शिवसेना का दामन - सूत्र #KareenaKapoorKhan #KarishmaKapoor #Shivsena #NDA #Mumbai | #ZeeNews @Chandans_live pic.twitter.com/1c0Sg6djS5
— Zee News (@ZeeNews) March 28, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

