देश

केजरीवाल का बड़ा दावा- अब मनीष सिसोदिया को किया जाएगा गिरफ्तार, केंद्रीय एजेंसियां फर्जी केस बनाने में जुटी

आप (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि उनके मंत्री व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा “विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करने जा रही है. पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है.”

केजरीवाल का बड़ा दावा- अब मनीष सिसोदिया को किया जाएगा गिरफ्तार, केंद्रीय एजेंसियां फर्जी केस बनाने में जुटी
अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: ANI)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि उनके मंत्री व आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया को झूठे केस में फंसाने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा “विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली है कि अगले कुछ दिनों में केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ़्तार करने जा रही है. पता चला है कि केंद्र सरकार ने सभी जांच एजेंसियों को मनीष सिसोदिया के खिलाफ कोई न कोई फर्जी मामला तैयार करने को कहा है.”

प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा “मनीष सिसोदिया भारत की शिक्षा क्रांति के जनक हैं, आज़ाद भारत के इतिहास के शायद वे सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं. दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 18 लाख बच्चे पढ़ते हैं, मनीष जी ने इन बच्चों को सुनहरे भविष्य की उम्मीद दी है. मुझे लगता है कि सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को फर्जी मामलों में जेल में डालकर ये लोग दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो अच्छे काम हो रहे हैं उन्हें रोकना चाहते हैं परन्तु चिंता मत कीजिए मैं ऐसा नहीं होने दूंगा. सभी अच्छे काम चलते रहेंगे.”

उन्होंने कहा “मेरा प्रधानमंत्री से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एक एक करके जेल में डालने की बजाए आप AAP के सभी मंत्रियों, विधायकों को एक साथ जेल में डाल दीजिए. सभी एजेंसियों को बोल दीजिए कि एक साथ सारी जांच कर लें. आप एक एक मंत्री को गिरफ़्तार करते हैं इससे जनता के कामों में बाधा होती है.”

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).