Goa Elections: 24 घंटे फ्री बिजली देने का काम एक जादू है, जो सिर्फ मैं कर सकता हूं: CM केजरीवाल
गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है. चुनाव से पहले सभी पार्टियां गोवा में रैली कर रही है. शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गोवा में रैली को संबोधित किया.
Goa Assembly Election 2022, 11 फरवरी: गोवा के नवेलिम में रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा "गोवा में आपको 24 घंटे फ्री बिजली चाहिए की नहीं चाहिए. यह केवल केजरीवाल कर सकता है. यह एक जादू है. सिर्फ़ मुझे आता है और किसी पार्टी को नहीं आता है.
आगे उन्होंने कहा "दिल्ली में जनरेटर और इन्वर्टर की दुकानें बंद हो गई हैं. दिल्ली में पहले बिजली जाती थी. अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली आती है. दिल्ली में जादू होता है. 24 घंटे बिजली, फ्री बिजली. दिल्ली में 35 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य आता है." आपको बता दें कि गोवा में 14 फरवरी को मतदान होना है.
गोवा में आपको 24 घंटे फ्री बिजली चाहिए की नहीं चाहिए। यह केवल केजरीवाल कर सकता है। यह एक जादू है। सिर्फ़ मुझे आता है और किसी पार्टी को नहीं आता है: गोवा के नवेलिम में रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल https://t.co/c8Tr7zQQBB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

