West Bengal Politics: यहां पढ़ें दोबारा TMC में शामिल होने के बाद Mukul Roy ने क्या कुछ कहा
भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहे मुकुल रॉय एक बार फिर अपने बेटे सुभ्रांशु रॉय संग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनके टीएमसी ज्वाइन करने के बाद एक पत्रकार ने सवाल किया कि आप जब बीजेपी में थे तो आपने सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक मुखर्जी के उपर पर्सनल अटैक किया.
कोलकाता, 11 जून: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर रहे मुकुल रॉय (Mukul Roy) एक बार फिर अपने बेटे सुभ्रांशु रॉय (Subhranshu Roy) संग तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए हैं. उनके टीएमसी (TMC) ज्वाइन करने के बाद एक पत्रकार ने सवाल किया कि आप जब बीजेपी में थे तो आपने सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक मुखर्जी के उपर पर्सनल अटैक किया. आपने उस दौरान उन्हें बहुत कुछ बोला. पत्रकार ने आगे सवाल किया कि आप एक बार फिर बीजेपी से टीएमसी में शामिल हो रहे हैं, ऐसे में यह क्या आइडियोलॉजी है. आप एक बार टीएमसी से बीजेपी में शामिल हुए और अब फिर बीजेपी से टीएमसी में शामिल हो रहे हैं. इसपर मुकुल रॉय ने जवाब देते हुए कहा, 'मैं बीजेपी छोड़कर टीएमसी में आया हूं, अभी बंगाल में जो स्थिति है, उस स्थिति में कोई बीजेपी में नहीं रहेगा.'
I have joined TMC today. In the present circumstances, no one will stay in Bharatiya Janata Party: Mukul Roy on joining TMC pic.twitter.com/w1hE25LXjV
— ANI (@ANI) June 11, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

