Heeraben Modi Dies: पाक PM शाहबाज शरीफ ने पीएम मोदी की मां हीराबेन के निधन पर जताया शोक (Socially)
पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.
PM Modi Mother Passed Away: पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि "मां को खोने से बड़ा कोई नुकसान नहीं है. प्रधानमंत्री जी को मां के निधन पर मेरी संवेदनाएं".
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर कई देश के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड, भारत मे इजरायल के राजदूत रह चुके डैनियल कार्मोन और अब पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने शोक व्यक्त करते हुए अफसोस जाहिर की.
बता दें कि पीएम मोदी की मां की तबीयत बुधवार (28 दिसंबर) बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हीराबेन इसी साल 18 जून 2022 में 100 साल की हुई थीं.
There is no greater loss than losing one’s mother. My condolences to Prime Minister @narendramodi on the passing away of his mother.
— Shehbaz Sharif (@CMShehbaz) December 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2022 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

