Gujarat Elections: हिंदुत्व पर BJP और AAP आमने-सामने, भाजपा का आरोप- आप नेताओं ने हिंदू देवताओं को दी गाली
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के हिंदुत्व के सामने चुनौती पेश कर दी है.
Gujarat Elections 2022: गुजरात चुनाव से ठीक पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय करेंसी पर गांधीजी के साथ भगवान गणेश और देवी लक्ष्मी की फोटो भी लगाने की मांग की है. उन्होंने आगे कहा कि अगर एक तरफ गांधी जी की तस्वीर होगी और दूसरी तरफ लक्ष्मी गणेश जी की फोटो होगी तो इससे पूरे देश को उनका आशीर्वाद मिलेगा. Mumbai: CM शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल, केस दर्ज,आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
अरविंद केजरीवाल के बयान पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके (AAP) मंत्री, गुजरात प्रमुख और नेताओं ने हिंदू देवताओं को गाली दी है और बहुत कुछ कहा है. इसके बावजूद वे पार्टी में हैं. वे चुनाव में चेहरा बचाने के लिए नए हथकंडे ला रहे हैं. राम मंदिर पर आपत्ति करने वालों ने नया मुखौटा लगा लिया है.
वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि "AAP नेताओं द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने और केजरीवाल द्वारा स्वास्तिक पर झाड़ू चलाने, राममंदिर निर्माण का विरोध करने वाली AAP की अब राजनीतिक दुकान खिसकनी शुरू हो चुकी है तो अराजकता वादी केजरीवाल को अब गणेश जी,माँ लक्ष्मी जी याद आने लगी हैं। AAP के ड्रामे का अंत निकट है."
AAP नेताओं द्वारा हिंदू देवी देवताओं का अपमान करने और केजरीवाल द्वारा स्वास्तिक पर झाड़ू चलाने, राममंदिर निर्माण का विरोध करने वाली AAP की अब राजनीतिक दुकान खिसकनी शुरू हो चुकी है तो अराजकता वादी केजरीवाल को अब गणेश जी,माँ लक्ष्मी जी याद आने लगी हैं। AAP के ड्रामे का अंत निकट है।
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) October 26, 2022
Their (AAP) minister, Gujarat chief & leaders have abused Hindu gods & said many things & yet, they are in the party. They're bringing new tactics to save face in polls. Those who objected to Ram Mandir have come with a new mask: BJP MP Manoj Tiwari on Arvind Kejriwal's statement https://t.co/7UmyzGwvWS pic.twitter.com/8pUX8sfcYg
— ANI (@ANI) October 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2022 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

