Gujarat Election Result: गुजरात में भाजपा ने छुआ 150 का आंकड़ा, सबसे खराब प्रदर्शन की ओर बढ़ रही कांग्रेस
गुजरात के शुरुआती रुझान में भाजपा बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. यहां बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है.
Gujarat Assembly Election Result 2022 LIVE: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. गुजरात के शुरुआती रुझान में भाजपा बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. यहां बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. बात करें सीटों की तो, भाजपा 150 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं कांग्रेस 19 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी 9 सीटों पर आगे चल रही है.
BREAKING | गुजरात में भाजपा ने 150 का आंकड़ा छुआ
LIVE देखें- https://t.co/QyPGmXZOcm
LIVE पढ़ें- https://t.co/FKhIEcCAJV@RubikaLiyaquat @ShobhnaYadava @SavalRohit @vivekstake#ResultsOnABP #Gujarat #HimachalPradesh #ABPElectionCentre #KBM2022 pic.twitter.com/HTBHEAGLmk
— ABP News (@ABPNews) December 8, 2022
गुजरात के 33 जिलों में विधानसभा चुनाव दो फेज में 1 और 5 दिसंबर को हुए थे. गुजरात के 182 विधानसभा सीटों के लिए 37 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग हो रही है.
गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 (Gujarat Assembly Election Result 2022) के लाइव अपडेट देखने के लिए आप भारतीय चुनाव आयोग (ECI) की वेबसाइट results.eci.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप Latestly Hindi वेबसाइट पर भी चुनाव से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट पा सकते हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2022 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

