Goa Election 2022: गोवा में अगर निर्दलिय चुनाव लड़ें उत्तपल पर्रिकर तो समर्थन करेगी शिवसेना और NCP: संजय राउत
उत्तपल पर्रिकर को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है, जिसकी वजह से अलग-अलग पार्टियां उन्हें ऑफर दे रही हैं. इससे पहले आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है.
गोवा, 19 जनवरी: गोवा (Goa) की राजनिती भी चुनाव को देखते हुए दिलचस्प होती जा रही है. शिवसेना नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि "दिवंगत गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर (Manohar Parrikar) के बेटे उत्तपल पर्रिकर (Utpal Parrikar) पर निर्भर है कि वह गोवा विधानसभा का चुनाव (Goa Assembly Election 2022) लड़ेंगे या नहीं. गोवा में बीजेपी BJP को स्थापित करने में उनके परिवार का बहुत बड़ा योगदान है. अगर वह स्वतंत्र रूप से निर्दलिय चुनाव लड़ते हैं तो हम उनका समर्थन करेंगे." आपको बता दें कि उत्तपल पर्रिकर को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया है, जिसकी वजह से अलग-अलग पार्टियां उन्हें ऑफर दे रही हैं. इससे पहले आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने उन्हें अपनी पार्टी से चुनाव लड़ने का न्यौता दिया है.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 20, 2022 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

