Ghulam Nabi Praised Modi: प्रधानमंत्री मेहनती हैं...गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर की पीएम मोदी की तारीफ
उन्होंने कहा, 'मैं मोदी को क्रेडिट देना चाहूंगा. मैंने उनके साथ जो भी किया है, लेकिन वह सद्भावपूर्ण रहे हैं. पीएम मोदी ने कभी भी बदले की भावना से काम नहीं किया. उन्होंने एक राजनेता जैसा ही बर्ताव हमेशा किया.'
कांग्रेस से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर से पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. गुलाम नबी आजाद ने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं है कि प्रधानमंत्री मेहनती हैं...हम बीजेपी की तारीफ भी करते हैं और आलोचना भी.'' आजाद ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का व्यवहार महान राजनेता जैसा है. उन्होंने कहा, 'मैं मोदी को क्रेडिट देना चाहूंगा. मैंने उनके साथ जो भी किया है, लेकिन वह सद्भावपूर्ण रहे हैं. विपक्ष के नेता के तौर पर सीएए, हिजाब विवाद और आर्टिकल 370 जैसे मसलों पर मैंने उन्हें खूब घेरा था, लेकिन पीएम मोदी ने कभी भी बदले की भावना से काम नहीं किया. उन्होंने एक राजनेता जैसा ही बर्ताव हमेशा किया.'
#WATCH | "There is no doubt that the PM is hardworking...We both appreciate and criticize the BJP," says Former Congress leader Ghulam Nabi Azad. pic.twitter.com/p3jQvJ6x6q
— ANI (@ANI) April 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 01:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

