Former CM Budhadev Bhattacharya Passed Away: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, कोलकाता में ली अंतिम सांस
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्होंने गुरुवार सुबह कोलकाता में अंतिम सांस ली है.
Former CM Budhadev Bhattacharya Passed Away: पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम और सीपीएम नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक, बुद्धदेव भट्टाचार्य लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे. उन्होंने गुरुवार सुबह कोलकाता में अंतिम सांस ली है. उन्हें 29 जुलाई 2023 को गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के चलते अलीपुर, कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका निमोनिया का इलाज चल रहा था और उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था. लेकिन इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और 9 अगस्त को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी. बंगाल में वाम मोर्चा के 34 वर्षों के शासन के दौरान भट्टाचार्य दूसरे और अंतिम सीपीएम मुख्यमंत्री थे, जो साल 2000 से 2011 तक लगातार 11 वर्षों तक पद पर रहे.
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, साल 2000 से 2011 तक बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे भट्टाचार्य#FirstIndiaNews #WestBengal #BreakingNews #BuddhadebBhattacharjee pic.twitter.com/nIjQOFkVaO
— First India News (@1stIndiaNews) August 8, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2024 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

