Floor Test in Bihar: बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, बहुमत साबित करेंगे नीतीश! हैदराबाद पहुंचे कांग्रेस विधायक
बिहार में नीतीश कुमार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. शक्ति परीक्षण से पहले बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद पहुंचे गए हैं. विधायकों के टूटने की आशंका के चलते ऐसा किया गया है.
Floor Test in Bihar: बिहार में नीतीश कुमार को 12 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना है. शक्ति परीक्षण से पहले बिहार कांग्रेस के विधायक हैदराबाद पहुंचे गए हैं. विधायकों के टूटने की आशंका के चलते ऐसा किया गया है. नीतीश सरकार के पास बहुमत से ज्यादा 6 विधायक हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने सत्ता के उलटफेर के बाद कहा था कि खेला अभी बाकी है, उनके इस बयान के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
बिहार में 12 फरवरी को फ्लोर टेस्ट, हैदराबाद भेजे गए कांग्रेस विधायक#Bihar #Floortest #BiharFloorTest pic.twitter.com/Zlf7JcVQzP
— News24 (@news24tvchannel) February 4, 2024
नीतीश कुमार ने 28 जनवरी की शाम 5 बजे 8 मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. विजय सिन्हा (डिप्टी सीएम), सम्राट चौधरी (डिप्टी सीएम), विजय कुमार चौधरी, डॉ. प्रेम कुमार, ब्रिजेंद्र प्रसाद यादव, सुमित कुमार सिंह, संतोष कुमार, श्रवण कुमार नीतीश की नई कैबिनेट का हिस्सा हैं. विधानसभा के नए स्पीकर का भी चुनाव होना हैं, जो 12 फरवरी को किया जाएगा.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 04, 2024 06:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

