Maharashtra: दाऊद से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में नवाब मलिक के खिलाफ ED आज दाखिल करेगी चार्जशीट
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में एनसीपी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) चार्जशीट दाखिल करेगा.
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और उसके सहयोगियों से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में एनसीपी (NCP) नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) के खिलाफ आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) चार्जशीट दाखिल करेगा. हाल ही में एक विशेष अदालत ने नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत को 22 अप्रैल तक बढ़ा दी.
एनसीपी नेता ने अदालत को बताया कि वह गुर्दे की बीमारी के कारण अस्वस्थ हैं और उनके पैरों में सूजन है. मलिक के वकील कुशाल मोर ने अदालत को बताया कि अपनी अवैध गिरफ्तारी को चुनौती देने और तत्काल रिहाई के अनुरोध को लेकर उच्चतम न्यायालय के समक्ष दायर मंत्री की याचिका पर 22 अप्रैल को सुनवाई होने की संभावना है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों की गतिविधियों से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में मलिक को 23 फरवरी को गिरफ्तार किया था. वें तब से जेल में हैं.
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज प्रवर्तन निदेशालय चार्जशीट दाखिल करेगा। pic.twitter.com/MHwHLUBS9x
— प्रसार भारती न्यूज सर्विसेज (@PBNS_Hindi) April 21, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

