देश

By-Election 2022: उपचुनाव का ऐलान, 5 राज्यों की पांच विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समेत देश के 5 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है.

By-Election 2022: उपचुनाव का ऐलान, 5 राज्यों की पांच विधानसभा और मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को होगी वोटिंग

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट समेत देश के 5 राज्यों की 5 विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है. ओडिशा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की एक-एक विधानसभा सीट और यूपी के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. वहीं 8 दिसंबर को मतगणना होगी.

इन सीटों पर दिसंबर में होगा उपचुनाव

ओडिशा की पदमपुर, राजस्थान की सरदारशहर, बिहार की कुरहनी, छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर (एसटी आरक्षित) और यूपी की रामपुर सीट पर उपचुनाव होगा. इसके अलावा यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव की घोषणा की गई है.

इन सीटों के लिए 10 नवंबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. उम्मीदवारों के नोमिनेशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है. नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 नवंबर को की जाएगी जबकि कैंडिडेट अपना नामाकंन 21 नवंबर तक वापस ले सकेंगे.

इससे पहले चुनाव आयोग ने गुजरात में विधानसभा चुनाव की घोषणा की थी. गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2022 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).