एकनाथ शिंदे को मिला नया चुनाव चिन्ह, 'तलवार-ढाल' होगी अब 'बालासाहेबंची शिवसेना' की पहचान
चुनाव आयोग ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे गुट को भी चुनाव चिह्न जारी कर दिया है. EC ने शिंदे खेमे को दो तलवारें और ढाल वाला चिह्न जारी किया है. बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे को मशाल वाला चिह्न जारी किया गया था.
मुंबई: चुनाव आयोग ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट को भी चुनाव चिह्न जारी कर दिया है. EC ने शिंदे खेमे को दो तलवारें और ढाल वाला चिह्न जारी किया है. बता दें कि इससे पहले उद्धव ठाकरे को मशाल वाला चिह्न जारी किया गया था. उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को चुनाव चिन्ह जारी करने के बाद चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे से चुनाव चिह्न के लिए तीन विकल्प मांगे थे. दिए गए विकल्पों के आधार पर शिंदे गुट को यह चिह्न जारी किया गया है.
उद्धव ठाकरे की पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे रखा गया है. वहीं एकनाथ शिंदे गुट को सोमवार को बालासाहेबंची शिवसेना नाम दिया गया है.
Election Commission of India allots the 'Two Swords & Shield symbol' to Eknath Shinde faction of Shiv Sena; they were allotted the name 'Balasahebanchi ShivSena' yesterday. pic.twitter.com/2Xi2C5TS4T
— ANI (@ANI) October 11, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 11, 2022 06:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

