देश

Delhi: सदन से निलंबित सांसद 50 घंटे के लिए धरने पर बैठे, BJP नेता ने कहा- कम नहीं हो रहा अहंकार

सभी विपक्षी दलों ने 20 राज्यसभा सांसदों और 4 लोकसभा सांसदों सहित कुल 24 निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता जताई है. इनका निलंबन वापस लेने तक 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी रहेगा.

Delhi: सदन से निलंबित सांसद 50 घंटे के लिए धरने पर बैठे, BJP नेता ने कहा- कम नहीं हो रहा अहंकार
धरने पर बैठे निलंबित सांसद

नई दिल्ली, 27 जुलाई: सभी विपक्षी दलों ने 20 राज्यसभा सांसदों और 4 लोकसभा सांसदों सहित कुल 24 निलंबित सांसदों के साथ एकजुटता जताई है. इनका निलंबन वापस लेने तक 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी रहेगा. निलंबित सांसद संसद में गांधी प्रतिमा पर दिन-रात 50 घंटे तक धरने पर बैठे रहेंगे. कावड़ियों पर 'पुष्प वर्षा' पर ओवैसी ने खड़े किए सवाल : पूछा, क्या यह रेवड़ी कल्चर नहीं है

निलंबित सांसदो के धरना प्रदर्शन पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा "गलती करने वाले अगर गलती को स्वीकार कर माफी मांगते हैं तो वे बड़े हो जाते हैं, लेकिन वे ऐसे अहंकार प्रदर्शन करेंगे तो हम क्या कर सकते हैं. हमें आपके स्वास्थ की चिंता है...: इसलिए आपसे अनुरोध है कि आप सुबह से शाम तक विरोध कीजिए लेकिन शाम को अपने घर में चले जाइए. जब सरकार चर्चा के लिए तैयार थी तब आपने जो व्यवहार किया, उसे जनता देख रही है. यह ठीक नहीं है."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).