Delhi MCD Results: मंत्री सत्येंद्र जैन की तीन सीटों पर BJP ने AAP को हराया, क्या तिहाड़ जेल का VIDEO पड़ा भारी?

दिल्ली नगर निगम की 196 सीटों पर नतीजे आ गए हैं. आम आदमी पार्टी को 106 सीटों पर जीत मिली है. 84 सीटों पर बीजेपी जीती है. कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की है.

Delhi Municipal Corporation: दिल्ली नगर निगम की 196 सीटों पर नतीजे आ गए हैं. आम आदमी पार्टी को 106 सीटों पर जीत मिली है. 84 सीटों पर बीजेपी जीती है. कांग्रेस ने 5 पर जीत हासिल की है. 1 पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है. AAP अभी 26, बीजेपी 20, कांग्रेस 5 और निर्दलीय 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं.

दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन के विधानसभा क्षेत्र शकूरबस्ती में भाजपा ने तीनों सीटें सरस्वती विहार,  पश्चिम विहार और रानी बाग जीत ली हैं. वहीं चुनाव परिणाम पर भगवंत मान ने कहा कि 15 साल की बीजेपी को हमने हराया है. आप ने एमसीडी में क्लीन स्वीप कर दी. बीजेपी के सभी सांसद दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे. भगवंत मान ने कहा कि बीजेपी कह रही थी कि एग्जिट पोल गलत साबित हो रहे हैं. तो कल के एग्जिट पोल (गुजरात एग्जिट पोल) भी गलत साबित होंगे.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\