Delhi MCD Mayor Election: 16 फरवरी को होगा दिल्ली एमसीडी मेयर का चुनाव, LG की मंजूरी
जल्द ही एमसीडी को नया मेयर मिल सकता है. हालांकि, राह इतनी आसान भी नहीं दिख रही है, क्योंकि अभी तक मनोनीत पार्षद वोट डालेंगे या नहीं, पहले डालेंगे या बाद में डालेंगे, यह तय नहीं हुआ है.
Delhi MCD Mayor Election Date: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने MCD में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए 16 फरवरी को कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
केजरीवाल सरकार ने पहले 13-14 फरवरी को एमसीडी की बैठक बुलाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन 13 फरवरी को इसी मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है, जिसको देखकर दिल्ली सरकार और MCD 16 फरवरी को चौथी बार मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी चुनाव कराने पर सहमत हुए.
जल्द ही एमसीडी को नया मेयर मिल सकता है. हालांकि, राह इतनी आसान भी नहीं दिख रही है, क्योंकि अभी तक मनोनीत पार्षद वोट डालेंगे या नहीं, पहले डालेंगे या बाद में डालेंगे, यह तय नहीं हुआ है. अगर इसका कोई हल एमसीडी मेयर चुनाव से पहले तय नहीं हुआ तो फिर से सदन में हंगामा हो सकता है.
.@LtGovDelhi महोदय का स्पष्ट आदेश
16 फरवरी को होगा @MCD_Delhi के महापौर, उप महापौर एवं स्थाई समिति सदस्यों का चुनाव।
उम्मीद है 16 फरवरी को @AamAadmiParty बिना टकराव अब तीनों चुनाव एक साथ होने देगी।@BJP4Delhi @TajinderBagga @kjsehrawat @ZeeDNHNews @aajtak @gupta_rekha pic.twitter.com/n9snmc2M4m
— Praveen Shankar Kapoor (@praveenskapoor) February 12, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2023 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

