रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आतंकवाद पर पाक PM को नसीहत, नियुक्ति पर दी शुभकामना
पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सिर्फ उन्हें आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए कहूंगा...पीएम बनने के लिए उन्हे शुभकामनाएं.
वाशिंगटन डीसी: पाकिस्तान के नए पीएम शहबाज शरीफ पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "मैं सिर्फ उन्हें आतंकवाद पर अंकुश लगाने के लिए कहूंगा...पीएम बनने के लिए उन्हे शुभकामनाएं."
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर शहबाज शरीफ को बधाई दी है. बधाई के साथ-साथ पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया है. उन्होंने जोर देकर कहा है कि भारत भी शांति चाहता है जहां पर आतंक की कोई जगह ना हो.
आपको बता दें कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमेरिका के दौरे पर है. भारत और अमेरिका के बीच सोमवार को चौथी '2+2' मंत्रिस्तरीय बैठक हुई. इसमें दोनों पक्षों ने यूक्रेन सहित मौजूदा घटनाक्रमों पर चर्चा की. 'टू प्लस टू' वार्ता में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और उनके भारतीय समकक्षों एस जयशंकर और राजनाथ सिंह ने भाग लिया.
On new Pakistan PM Shehbaz Sharif, Defence Minister Rajnath Singh who's in Washington DC told ANI, " I just want to convey to him to curb terrorism...best wishes with him." pic.twitter.com/72pZi7yI6t
— ANI (@ANI) April 12, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

