आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर में दो खास मेहमान पहुंचे, जिनका स्वागत प्रधानमंत्री ने बड़े प्यार से किया. ये मेहमान कोई और नहीं, बल्कि दो छोटी-छोटी बच्चियां थीं! हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी इन दोनों बच्चियों को लेकर प्रधानमंत्री से मिलने गए थे. मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने दोनों बच्चियों को प्यार से गले लगाया और उनसे बातें कीं. बच्चियां भी पीएम मोदी के साथ बहुत खुश थीं और उन्होंने प्रधानमंत्री को कविताएं सुनाईं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi receives two special visitors at his office today in Parliament. pic.twitter.com/mMgRBKlakB
— ANI (@ANI) June 26, 2024
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी बच्चियों को अपने पास बुलाते हैं, उनसे प्यार से बातें करते हैं, और उनकी कविताएं ध्यान से सुनते हैं. बच्चियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ़ दिखाई दे रहा है.
पीएम मोदी की ये मुलाक़ात न केवल बच्चियों के लिए यादगार होगी, बल्कि यह सबको यह भी याद दिलाती है कि प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ जुड़ने का समय निकालते हैं.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)













QuickLY