Congress Trolls Amit Shah: अमित शाह के शतरंज खेलने पर कांग्रेस ने किया ट्रोल, व्हाइट को व्हाइट के खिलाफ खड़ा कर रहे गृह मंत्री
केरल कांग्रेस ने अमित शाह को ट्रोल करने की कोशिश की है. कांग्रेस ने X पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि "चाणक्य" अमित शाह व्हाइट को व्हाइट के खिलाफ खड़ा करके शतरंज खेल रहे हैं. बहुत सुंदर फोटो सेशन!
Congress Trolls Amit Shah: भाजपा के दिग्गज नेता और गृह मंत्री अमित शाह की एक फोटो और पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अमित शाह ने अपनी शतरंज खेलते हुए की फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड की. साथ में उनकी पोतियां भी दिखाई दे रही हैं. इस फोटो को अमित शाह ने कैप्शन भी दिया, जिसे पढ़कर यूजर्स ने अपने कमेंट भी दिए. अमित शाह ने फोटो के कैप्शन देते हुए लिखा कि एक अच्छी चाल के लिए समझौता न करें, बल्कि हमेशा बेहतर की तलाश करें.
वहीं इस फोटो को लेकर केरल कांग्रेस ने अमित शाह को ट्रोल करने की कोशिश की है. कांग्रेस ने X पर तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि "चाणक्य" अमित शाह व्हाइट को व्हाइट के खिलाफ खड़ा करके शतरंज खेल रहे हैं. बहुत सुंदर फोटो सेशन!
"Chanakya" Amit Shah playing chess by pitting White against White. So cute photo ops! pic.twitter.com/eiSRMXyA6F
— Congress Kerala (@INCKerala) December 9, 2023
गृहमंत्री अमित शाह के निजी जीवन से सभी वाकिफ हैं, लेकिन उनकी पोतियों को बहुत कम लोगों ने देखा है. अमित शाह की पत्नी का नाम सोनल शाह है. उनका एक बेटा है जय शाह, जो BCCI के सचिव हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2023 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

