इमरान खान ने PM मोदी को दी TV डिबेट की चुनौती, शशि थरूर ने कहा- बहस से नहीं सुलझती समस्या
पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने पीएम मोदी को टीवी पर बहस करने का चैलेंज दिया है. इमरान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा " टेलीविजन पर बहस से कोई समस्या कभी सुलझी नहीं, बल्कि बढ़ी है."
नई दिल्ली, 23 फरवरी: पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधान मंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने कहा कि वह अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ टीवी पर बहस (TV Debate Challenge) करना चाहते हैं. इमरान खान की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने मंगलवार को कहा "प्रिय इमरान खान, मैं सहमत हूं कि बातचीत करना युद्ध से बेहतर होता है, लेकिन भारतीय टेलीविजन पर बहस से कोई समस्या कभी सुलझी नहीं, बल्कि बढ़ी है. हमारे कुछ एंकर टीआरपी के लिए तृतीय विश्व युद्ध को भड़काने के लिए खुश हो जाएंगे"
Dear @ImranKhanPTI, agree that "jaw-jaw is better than war-war", but no issues are ever resolved in Indian television debates, only exacerbated! https://t.co/G8hlQ5hGjR And some of our anchors would be happy to ignite tWorld War III if it would increase their TRPs....
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) February 22, 2022
इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि वह दोनों पड़ोसी देशों के बीच मतभेदों को सुलझाने के लिए पीएम मोदी के साथ टीवी पर बहस करना चाहेंगे. इमरान ने यह बात मॉस्को की अपनी पहली यात्रा पर जाने से पहले रूस के सरकारी टेलीविजन नेटवर्क ‘आरटी’ से बातचीत के दौरान कहीं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2022 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

