Priyanka Gandhi Meets Sakshi Malik: प्रियंका गांधी ने साक्षी मलिक से की मुलाकात, महिला पहलवान नाराज होकर लिया संन्यास
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार की शाम पहलवान साक्षी मलिक से मुलाकात की. मलिक ने गुरुवार को कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की.
Priyanka Gandhi Meets Sakshi Malik: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार की शाम पहलवान साक्षी मलिक से मुलाकात की. मलिक ने गुरुवार को अपने कुश्ती के जूते मेज पर रख दिए और बृज भूषण शरण सिंह के वफादार संजय सिंह के भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के शीर्ष पद के लिए चुनाव जीतने के विरोध में कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की.
कुश्ती त्यागने के ऐलान के बाद, साक्षी मलिक को देशभर से समर्थन मिल रहा है. शुक्रवार को देरशाम कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उनसे मुलाकात करने पहुंची. दोनों की ये मुलाकात साक्षी के आवास पर ही हुई है. यहां प्रियंका गांधी ने साक्षी से उनकी बात सुनी.
बता दें कि गुरुवार शाम को कुश्ती का त्याग करते हुए साक्षी ने कहा था कि, हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए. बूढ़ी महिलाएं आईं. ऐसे लोग भी आए, जिनके पास खाने-कमाने के लिए नहीं है. हम नहीं जीत पाए, लेकिन आप सभी का धन्यवाद. उन्होंने कहा कि हमने पूरे दिल से लड़ाई लड़ी, लेकिन WFI का अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी संजय सिंह चुना जाता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं. इस दौरान साक्षी ने अपने जूते उठाकर मेज पर रख दिए.
VIDEO | Congress leader Priyanka Gandhi Vadra meets wrestler Sakshi Malik.
Malik on Thursday put her wrestling shoes on the table and announced her retirement from the sport as a mark of protest against Brij Bhushan Sharan Singh loyalist Sanjay Singh winning the Wrestling… pic.twitter.com/VPm5rDcoEM
— Press Trust of India (@PTI_News) December 22, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 07:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

