Shimla MC Election Results: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मिला बहुमत, बीजेपी को मिली सिर्फ इतनी सीटें, देखें पूरी लिस्ट

शिमला नगर निगम में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए 10 साल बाद वापसी की है. वहीं भाजपा के हाथ से नगर निगम की सत्ता चली गई है. सभी 34 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. 24 वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं बीजेपी को 9 वार्डों में जीत मिली है.

Shimla MC Election Winners List: शिमला नगर निगम चुनाव (Shimla Nagar Nigam Chunav Results) के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. कांग्रेस (Congress) ने यहां शानदार प्रदर्शन किया है. कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए 10 साल बाद वापसी की है. वहीं भाजपा के हाथ से नगर निगम की सत्ता चली गई है. सभी 34 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. 24 वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं बीजेपी को 9 वार्डों में जीत मिली है.

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है, उसके लिए वह इन सब की आभारी हैं.

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\