Shimla MC Election Results: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को मिला बहुमत, बीजेपी को मिली सिर्फ इतनी सीटें, देखें पूरी लिस्ट
शिमला नगर निगम में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए 10 साल बाद वापसी की है. वहीं भाजपा के हाथ से नगर निगम की सत्ता चली गई है. सभी 34 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. 24 वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं बीजेपी को 9 वार्डों में जीत मिली है.
Shimla MC Election Winners List: शिमला नगर निगम चुनाव (Shimla Nagar Nigam Chunav Results) के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं. कांग्रेस (Congress) ने यहां शानदार प्रदर्शन किया है. कांग्रेस ने जीत का परचम लहराते हुए 10 साल बाद वापसी की है. वहीं भाजपा के हाथ से नगर निगम की सत्ता चली गई है. सभी 34 वार्डों के नतीजे आ गए हैं. 24 वार्डों पर कांग्रेस का कब्जा है तो वहीं बीजेपी को 9 वार्डों में जीत मिली है.
शिमला नगर निगम चुनाव के अंतिम नतीजे घोषित @CMOFFICEHP @PIBShimla pic.twitter.com/E0mKZXwRTU
— DD News Himachal (@DDNewsHimachal) May 4, 2023
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया. उन्होंने इस जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिस लगन और ईमानदारी से अपना दायित्व निभाया है, उसके लिए वह इन सब की आभारी हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

