देश

CM केजरीवाल का वादा: गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, 31 दिसंबर 2021 तक का बिल होगा माफ

अरविंद केजरीवाल ने कहा मुझे पता है यह सब सुनकर सारे विपक्षी नेता टीवी चैनलों पर मुझे गालियां देंगे और कहेंगे की केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है. यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं, यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं। हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं.

CM केजरीवाल का वादा: गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली, 31 दिसंबर 2021 तक का बिल होगा माफ
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Photo Credits: Twitter)

Arvind Kejriwal’s big promise: आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज गुजरात दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होने जमकर चुनावी वादे किए. अरविंद केजरीवाल ने कहा "हम गुजरात में हर परिवार को 300 यूनिट फ्री बिजली (300 Units Free Electricity) देंगे. मेरे पास कई लोग बिजली का बिल लेकर आए, जिसमें कई खामियां हैं. हमारी अगर सरकार आई तो 31 दिसंबर 2021 तक के ऐसे सारे बिजली बिलों को माफ करेंगे.

अरविंद केजरीवाल ने कहा मुझे पता है यह सब सुनकर सारे विपक्षी नेता टीवी चैनलों पर मुझे गालियां देंगे और कहेंगे की केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है. यह लोग सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांट रहे हैं, यह सारी रेवड़ी स्विस बैंकों में ले जाते हैं। हम यह रेवड़ी जनता में बांटते हैं.

उन्होंने रोजगार पर 5 गारंटी का वादा करते हुए कहा कि यदि राज्य में 'आप' की सरकार बनी तो 5 साल में सभी बेरोजगार को नौकरी दी जाएगी. मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय और जय सोमनाथ का नारा लगाते हुए कहा कि जब तक रोजगार नहीं दी जाएगी तब तक 3 हजार रुपए महीना भत्ता दिया जाएगा.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).