देश

Chhattisgarh: चुनाव में शिष्य ने गुरु को 67 हजार वोटों से दी मात, फिर विजयी होने के बाद पैर छू कर लिया आशीर्वाद (Watch Video)

छत्तीसगढ़ में गुरु और शिष्य का अनोखा रिश्ता देखने को मिला है, जहां विधानसभा चुनाव के दौरान एक शिष्य ने अपने गुरु को करारी शिकस्त दी है और उन्हें हराने के बाद उनका आशीर्वाद लेते नजर आए.

Chhattisgarh: चुनाव में शिष्य ने गुरु को 67 हजार वोटों से दी मात, फिर विजयी होने के बाद पैर छू कर लिया आशीर्वाद (Watch Video)
बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास (Photo Credits: X)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में गुरु और शिष्य का अनोखा रिश्ता देखने को मिला है, जहां विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Election) के दौरान एक शिष्य ने अपने गुरु को करारी शिकस्त दी है और उन्हें हराने के बाद उनका आशीर्वाद लेते नजर आए. बता दें कि रायपुर (Raipur) दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव में शिष्य बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Aggarwal) ने अपने गुरु महंत राम सुंदर दास (Mahant Ram Sunder Das) को 67 हजार वोटों से हरा दिया. इस चुनाव में अपने गुरु को पराजित करने के बाद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने गुरु के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया. गुरु-शिष्य के इस अनोखे का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि बृजमोहन अग्रवाल अपने गुरु महंत राम सुंदर दास के पैर छू कर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं. यह भी पढ़ें: Bhupesh Baghel on EVM: 'ईवीएम पर कुछ बोलो तो BJP को मिर्ची क्यों लगती है? कुछ न कुछ तो कारण होगा', भूपेश बघेल ने भाजपा पर कसा तंज

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2023 04:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).