Bhagat Singh Airport: शहीद भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट: 'मन की बात' में बोले PM मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा. इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. यह उनके मासिक रेडियो प्रोग्राम का 93वां एपिसोड था. इस दौरान उम्होंने कहा कि "चंडीगढ़ हवाई अड्डे का नाम अब शहीद भगत सिंह जी के नाम पर रखा जाएगा. इसकी लंबे समय से प्रतीक्षा थी."
पीएम मोदी ने कहा, "अभी कुछ दिन पहले ही देश ने कर्तव्यपथ पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की मूर्ति की स्थापना के जरिये भी ऐसा ही एक प्रयास किया है और अब शहीद भगत सिंह के नाम से चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम इस दिशा में एक और कदम है."
आपको बता दें कि पंजाब में इस साल भगत सिंह पर राजनीति केंद्रित रही. पंजाब चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी खुद को भगत सिंह और बीआर आंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करने वाला बताती रही. चुनाव जीतने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.
As a tribute to the great freedom fighter, it has been decided that the Chandigarh airport will now be named after Shaheed Bhagat Singh. #MannKiBaat pic.twitter.com/v3gk0pcIhw
— PMO India (@PMOIndia) September 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2022 12:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

