UP Election 2022: एसपी में बागी नेताओं को शामिल होने के बाद अखिलेश ने योगी पर कसा तंज, कहा- बाबा को क्रिकेट खेलना नहीं आता, इसलिए कैच छूट गया
योगी सरकार के तीन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी भगवती सागर के साथ करीब 5 बीजेपी के विधायक आज समाजवादी पार्टी में शामिल हुए. एसपी में इन नेताओं को शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा हैं.
UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद योगी के तीन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्म सिंह सैनी भगवती सागर समेत करीब आधा दर्जन बीजेपी के विधायक पार्टी छोड़ने के बाद आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए. एसपी में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर तंज कसा हैं. अखिलेश ने कहा कि बाबा को क्रिकेट खेलना नहीं आता, इसलिए उसने कैच छूट गया. एसपी प्रमुख अखिलेश ने यह भी कहा कि मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे. इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए. हालांकि उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है.
#WATCH BJP wickets falling one after the other, although our CM does not know how to play cricket. As Swami Prasad Maurya said wherever he goes, the government is formed, even this time he brought a huge number of leaders along with him: Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav pic.twitter.com/DeLp2Zbdfe
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 14, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2022 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

