देश

BJP विधायक का Video वायरल, बोली 'हमारा गल्ला-रुपया और सब कुछ खा गए, फिर भी नहीं कहते हैं की वोट देंगे'!

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इटावा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita Bhadauria) का चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है.

BJP विधायक का Video वायरल, बोली 'हमारा गल्ला-रुपया और सब कुछ खा गए, फिर भी नहीं कहते हैं की वोट देंगे'!
बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया (Photo Credit : Twitter)

इटावा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) को लेकर सभी प्रत्याशी जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. इटावा सीट से बीजेपी प्रत्याशी और मौजूदा विधायक सरिता भदौरिया (BJP MLA Sarita Bhadauria) का चुनाव प्रचार के दौरान एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कह रही हैं कि "आज हम वोट मांगने जा रहे हैं तो मुंह से नहीं बोल रहे हैं. गल्ला खा गऐ, रुपया खा गऐ, नमक खा गए, सब कुछ खा गए. फिर भी ये लोग नहीं कहते हैं कि वोट देंगे?

आपको बता दें कि इटावा की बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया ने इसस पहले एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समुदाय पर तंज कसते हुए कहा था "अगर इतनी ही खुद्दारी थी. चुनाव में अगर इतना ही जाति मजहब करना था तो योगी का दिया हुआ गल्ला, नमक और पैसा क्यों खाया?"

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 04:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).