VIDEO: संसद में रोते हुए रूपा गांगुली बोलीं- बंगाल रहने लायक नहीं रहा, लागू हो राष्ट्रपति शासन
आज राज्यसभा में बीजेपी सांसद रूपा गांगुली बीरभूम हिंसा का जिक्र करते हुए रो पड़ी. उन्होंने बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की.
Roopa Ganguly on Birbhum Violence: बीरभूम हिंसा का मामला आज राज्यसभा में उठाया गया. बीजेपी सांसद रूपा गांगुली (BJP MP Roopa Ganguly) ने बीरभूम की घटना पर बोलते हुए भावुक हो गई. उन्होंने रोते हुए राज्यसभा में कहा, "हम पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करते हैं. वहां सामूहिक हत्याएं हो रही हैं, लोग वहां से भाग रहे हैं ... राज्य अब रहने योग्य नहीं है."
आगे उन्होंने कहा "पश्चिम बंगाल में लोग बोल नहीं सकते. सरकार हत्यारों को बचा रही है. कोई दूसरा राज्य नहीं है जहां सरकार चुनाव जीतने के बाद लोगों को मारती है. हम मनुष्य हैं. हम पत्थर दिल की राजनीति नहीं करते."
बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 21 मार्च को हिंसा (Birbhum violence) भड़क गई थी. कुछ लोगों की भीड़ ने आम लोगों के घरों में आग लगा दी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे भी शामिल हैं.
VIDEO: संसद में रोते हुए रूपा गांगुली बोलीं- बंगाल रहने लायक नहीं रहा, लागू हो राष्ट्रपति शासन pic.twitter.com/MlPm7JuFH5
— Shubham Rai (@shubhamrai80) March 25, 2022
Delhi | People can't speak in West Bengal. Govt is protecting the murderers. There is no other state where govt kills people after winning elections. We are human beings. We don't do stone-hearted politics: BJP MP Roopa Ganguly on her breakdown in Rajya Sabha pic.twitter.com/9yipSPFom2
— ANI (@ANI) March 25, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

