Bihar Politics: JDU के पूर्व नेता अजय आलोक भाजपा में होंगे शामिल, नीतीश कुमार ने किया था निलंबित
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बेहद करीबी रहे पूर्व जदयू प्रवक्ता अजय आलोक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज अजय आलोक को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे.
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बेहद करीबी रहे पूर्व जदयू प्रवक्ता अजय आलोक बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित समारोह में अजय आलोक बीजेपी की सदस्यता लेंगे. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) आज अजय आलोक को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे.
जदयू में रहते हुए भी कई ऐसे मौके आए हैं, जब अजय आलोक ने पार्टी लाइन से हटकर बयान जारी किया था. इसी कारण अजय आलोक पहले भी जदयू में रहते हुए प्रवक्ता पद से हटाए गए थे.
Former JD(U) leader Ajay Alok is likely to join Bharatiya Janata Party in Delhi today. pic.twitter.com/orEiRfpZFv
— ANI (@ANI) April 28, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

