देश

Bihar Municipal Elections 2022: बिहार नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 12 अक्टूबर को आएगा पहले चरण का परिणाम

राज्‍य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. 10 अक्‍टूबर को राज्‍य में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा. 12 अक्‍टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी. चुनाव के नतीजे उसी दिन आ जाएंगे.

Bihar Municipal Elections 2022: बिहार नगर निकाय चुनावों का ऐलान, 12 अक्टूबर को आएगा पहले चरण का परिणाम

Bihar Nagar Nikay Chunav 2022: बिहार में शहरी निकायों के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि राज्‍य में नगर निकाय चुनाव की प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी. 10 अक्‍टूबर को राज्‍य में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान होगा. 12 अक्‍टूबर को पहले चरण की मतगणना होगी. चुनाव के नतीजे उसी दिन आ जाएंगे.

दूसरे चरण के तहत 20 अक्‍टूबर को मतदान और 22 अक्‍टूबर को मतगणना होगी. 10 सितंबर से पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 16 सितंबर को होगी. मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कराया जाएगा.

पहले चरण में 37 जिलों के 68 नगर परिषद और 88 नगर पंचायत मिलाकर कुल 3346 वार्ड में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण वाले मतदान केंद्रों की संख्या 6965 है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2022 04:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).