Bihar Floor Test: तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार से किया सवाल, पूछा- जनता को क्या जवाब दोगे (Watch Video)
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार का कहना था कि उन्हें न प्रधानमंत्री बनना है और न मुख्यमंत्री बनना है. देशभर के विपक्षों को गोलबंद करके वे कहते थे कि जो तानाशाह है उसे दोबारा नहीं आने देना है. इसके बावजूद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. अब वे जनता के बीच जाएंगे तो क्या कहेंगे?
Bihar Floor Test: बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट से पहले पूर्व डिप्टी सीएम और RJD नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का कहना था कि उन्हें न प्रधानमंत्री बनना है और न मुख्यमंत्री बनना है. देशभर के विपक्षों को गोलबंद करके वे कहते थे कि जो तानाशाह है उसे दोबारा नहीं आने देना है. इसके बावजूद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया. अब वे जनता के बीच जाएंगे तो क्या कहेंगे? जनता उनसे पूछेगी कि क्यों पलट गए तो क्या जवाब देंगे? हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमारे लिए आदरणीय थे, हैं और हमेशा रहेंगे.
#WATCH पटना: बिहार फ्लोर टेस्ट पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "...आपने(नीतीश कुमार) कहा था कि हम लोगों का एक ही लक्ष्य है कि ना प्रधानमंत्री बनना है, ना मुख्यमंत्री बनना है। देशभर के विपक्षों को गोलबंद करके जो तानाशाह है उसे दोबारा नहीं आने देना… pic.twitter.com/a9TtViqLGy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2024 02:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

