Rajasthan New CM: अपने जन्मदिन पर भजनलाल शर्मा ने ली राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ, दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा बने डिप्टी सीएम
भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि भजनलाल शर्मा का 15 दिसंबर यानी आज जन्मदिन भी है. राजधानी जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों नेताओं को शपथ दिलाई.
भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बता दें कि भजनलाल शर्मा का 15 दिसंबर यानी आज जन्मदिन भी है. राजधानी जयपुर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने तीनों नेताओं को शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के अल्बर्ट हॉल (राम निवास बाग) भव्य के बाहर आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह में 16 केंद्रीय मंत्री और 17 सीएम और डिप्टी सीएम भी शामिल हुए. यह भी पढ़ें- Rajasthan के CM भजनलाल शर्मा ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले माता-पिता के पैर धोकर लिया आशीर्वाद, देखें VIDEO
देखें ट्वीट-
#WATCH | BJP leader Bhajanlal Sharma takes oath as the Chief Minister of Rajasthan, in the presence of PM Modi and Union Home Minister Amit Shah and other senior leaders, in Jaipur pic.twitter.com/XikKYL7T3w
— ANI (@ANI) December 15, 2023
#WATCH | BJP leader Diya Kumari takes oath as Deputy Chief Minister of Rajasthan, in the presence of PM Modi, Union Home Minister Amit Shah and other senior leaders, in Jaipur pic.twitter.com/im6DANJgg9
— ANI (@ANI) December 15, 2023
#WATCH | BJP leader Prem Chand Bairwa takes oath as Deputy Chief Minister of Rajasthan, in the presence of PM Modi, Union Home Minister Amit Shah and other senior leaders, in Jaipur pic.twitter.com/MyfoT6oPmF
— ANI (@ANI) December 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2023 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

