देश

UP: उपचुनाव पर बोली मायावती, सिर्फ BSP ही भाजपा को दे सकती है टक्कर, आजमगढ़ में डट कर लड़ी बसपा

आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) 8679 वोटों से जीत गए हैं. रामपुर में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 42,048 वोटों से जीत हासिल की है. सपा के असीम रजा दूसरे नंबर पर रहे.

UP: उपचुनाव पर बोली मायावती, सिर्फ BSP ही भाजपा को दे सकती है टक्कर, आजमगढ़ में डट कर लड़ी बसपा
बसपा अध्यक्ष मायावती (Photo Credit : Twitter)

Azamgarh Rampur By Election Result: आजमगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव (निरहुआ) 8679 वोटों से जीत गए हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेंद्र यादव को पटखनी दी है. तीसरे स्थान पर बसपा के गुड्डू जमाली रहे. वहीं रामपुर में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. बीजेपी के घनश्याम सिंह लोधी ने 42,048 वोटों से जीत हासिल की है. सपा के असीम रजा दूसरे नंबर पर रहे.

उपचुनाव के परिणाम पर बसपा अध्यक्ष मायावती ने कहा  "उपचुनावों को रूलिंग पार्टी ही अधिकतर जीतती है, फिर भी आज़मगढ़ लोकसभा उपचुनाव में बीएसपी ने सत्ताधारी भाजपा व सपा के हथकण्डों के बावजूद जो कांटे की टक्कर दी है वह सराहनीय है. पार्टी के छोटे-बड़े सभी जिम्मेदार लोगों व कार्यकताओं को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ना है."

उन्होंने कहा कि यूपी के इस उपचुनाव परिणाम ने एकबार फिर से यह साबित किया है कि केवल बीएसपी में ही यहाँ भाजपा को हराने की सैद्धान्तिक व जमीनी शक्ति है. यह बात पूरी तरह से खासकर समुदाय विशेष को समझाने का पार्टी का प्रयास लगातार जारी रहेगा ताकि प्रदेश में बहुप्रतीक्षित राजनीतिक परिवर्तन हो सके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).