देश

Assembly Election Results 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार, पार्टी नेता ने EVM पर खड़े कर दिए सवाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने रविवार को कहा, ''बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि ईवीएम पर चिंतन करने की जरूरत है. सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग से इस बात को लेकर प्रश्न चिह्न उठा चुके हैं, इस देश के लोकतंत्र में भरोसा बना रहे, उस पर लोगों का विश्वास बना रहे, इसलिए ईवीएम को हटाने की जरूरत है.''

Assembly Election Results 2023: राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की करारी हार, पार्टी नेता ने EVM पर खड़े कर दिए सवाल

Assembly Election Results 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में से बीजेपी तीन में स्पष्ट जीत की ओर बढ़ रही है. बीजेपी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है. वहीं, कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है. इस संबंध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने रविवार को कहा, ''बार-बार इस बात को कह रहे हैं कि ईवीएम पर चिंतन करने की जरूरत है. सभी राजनीतिक दल चुनाव आयोग से इस बात को लेकर प्रश्न चिह्न उठा चुके हैं, इस देश के लोकतंत्र में भरोसा बना रहे, उस पर लोगों का विश्वास बना रहे, इसलिए ईवीएम को हटाने की जरूरत है. ईवीएम पर मंथन करने की जरूरत है. ऐसा नहीं हो सकता कि जमीन पर जनता का रुख अलग है, जनता की मंशा अलग है और जब चुनाव परिणाम शुरू होते हैं, जब मतगणना शुरू होती है तो ईवीएम कुछ अलग बोलती है. इसलिए उस पर चिंतन करने की जरुरत है. ये देश भी चाहता है, हम भी चाहते हैं.''

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 03, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).