अब असम में बिखर रही कांग्रेस, एमएलए Rupjyoti Kurmi ने दिया इस्तीफा, कहा- राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी
असम में कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी (Rupjyoti Kurmi) ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने शुक्रवार को कहा “मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं क्योकि दिल्ली में आलाकमान और गुवाहाटी के लीडर्स बुजुर्ग नेताओं को ही प्राथमिकता देते हैं. हमने उनसे कहा था कि कांग्रेस के पास इस बार सत्ता में आने का अच्छा मौका है और हमें एआईयूडीएफ (AIUDF) के साथ गठबंधन नहीं करना चाहिए क्योंकि यह एक गलती होगी.”
असम कांग्रेस विधायक रूपज्योति कुर्मी ने कहा कि कांग्रेस अपने युवा नेताओं की नहीं सुन रही है. इसलिए सभी राज्यों में इसकी स्थिति बिगड़ती जा रही है. मैं विधानसभा अध्यक्ष से मिलूंगा और अपना इस्तीफा दे दूंगा. राहुल गांधी नेतृत्व करने में असमर्थ हैं, उनके नेतृत्व में पार्टी आगे नहीं बढ़ेगी.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)