देश

VIDEO: भाजपा सरकार में मुसलमानों से ज्यादा सड़क के कुत्तों को इज्जत मिलती है: असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा भारत के प्रधानमंत्री, जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं वहां की पुलिस एक मुसलमान बच्चों को सड़क पर पीट रही है. जब सड़क पर भी न्याय करना है तो बंद कर दीजिए कोर्ट और खत्म कर दीजिए पुलिस

VIDEO: भाजपा सरकार में मुसलमानों से ज्यादा सड़क के कुत्तों को इज्जत मिलती है: असदुद्दीन ओवैसी
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credit : Twitter)

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM Chief Asaduddin Owaisi) ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. एक रैली के दौरान उन्होंने कहा "जहां-जहां बीजेपी की सरकार है ऐसा लग रहा है कि मुसलमान खुली जेल में जिंदगी गुजार रहा है. मदरसे को ढहा दिया जा रहा है. गुजरात में क्या हुआ, गुजरात में कहा गया कि डांडिया में कुछ मुसलमान युवकों ने पत्थर फेंके, जिसके बाद वहां की पुलिस ने मुसलमान नौजवानों को पकड़ा और चौराहे पर ले आए. उन्हें एक खंभे से बांधकर पीटा गया. इस दौरान वहां मौजूद 300 से 400 लोग नारे लगा रहे थे. यह हमारी इज्जत है, यह हमारे जान की कीमत है.

उन्होने कहा "बोलिए भारत के प्रधानमंत्री, मुंह तो खोलिए. आप गुजरात आते हैं, आप जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं वहां की पुलिस एक मुसलमान बच्चों को सड़क पर पीट रही है. जब सड़क पर भी न्याय करना है तो बंद कर दीजिए कोर्ट और खत्म कर दीजिए पुलिस"

असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा "जिस किसी पर जुल्म  होगा मैं उसके करीब रहूंगा, मैं जालिमों से नहीं डरूंगा, मैं लड़ूंगा जब तक जिंदगी बाकी रहेगी."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2022 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).