देश

UP: भारत माता की जय के नारे पर भिड़े BSP सांसद दानिश अली और BJP विधायक हरी सिंह, वीडियो वायरल

दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विवाद इतना बढ़ गया था कि बसपा और बीजेपी विधायक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी.

UP: भारत माता की जय के नारे पर भिड़े BSP सांसद दानिश अली और BJP विधायक हरी सिंह, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश (UP) के अमरोहा रेलवे स्टेशन पर रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत एक कार्यक्रम रखा गया था. इसमें जिले के सभी पदाधिकारी, सांसद और विधायक पहुंचे थे. इस दौरान बीजेपी विधायक हरि सिंह ढिल्लो (Hari Singh Dhillon) और  बीएसपी सांसद दानिश अली (Kunwar Danish Ali) के बीच नोकझोंक की घटना सामने आई है.

हरि सिंह ढिल्लो ने अपने संबोधन की शुरुआत 'भारत माता की जय' के नारे से की. इसका बीएसपी सांसद कुंवर दानिश अली (Kunwar Danish Ali) ने विरोध किया. ऐसे में दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हुई. विवाद इतना बढ़ गया था कि बसपा और बीजेपी विधायक के बीच हाथापाई की नौबत आ गई थी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).