देश

CM ममता बनर्जी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, कहा- 'दीदी' डर गई हैं क्योंकि वह बीरभूम हिंसा में फंस गई हैं

अधीर रंजन चौधरी ने कहा "हमने उच्च न्यायालय में बीरभूम हिंसा की सीबीआई जांच की मांग की. 'दीदी' डर गई है क्योंकि वह बीरभूम हिंसा में फंस गई है."

CM ममता बनर्जी पर बरसे अधीर रंजन चौधरी, कहा- 'दीदी' डर गई हैं क्योंकि वह बीरभूम हिंसा में फंस गई हैं
अधीर रंजन चौधरी (Photo Credits: Pixabay)

पश्चिम बंगाल, 29 मार्च: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा  है. उन्होंने कहा " ममता जी कभी कहती हैं कि सभी को भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाना चाहिए, कभी भाजपा और कांग्रेस के खिलाफ तो कभी वह कहती हैं कि कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए. उनके बयान दिन-रात बदलते हैं. उन पर भरोसा करना या न करना उदासीन है."

अधीर रंजन चौधरी ने आगे कहा "हमने उच्च न्यायालय में बीरभूम हिंसा (Birbhum violence) की सीबीआई जांच (CBI Probe) की मांग की. 'दीदी' डर गई है क्योंकि वह बीरभूम हिंसा में फंस गई है, यही वजह है कि वह सभी को बुला रही है... बंगाल सरकार दोषियों को क्यों नहीं पकड़ पाई.."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2022 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).