देश

WFH in Delhi: दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम, निजी कार्यालयों को भी एडवाइजरी जारी

मंत्री गोपाल राय ने कहा "दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम लेंगे. निजी कार्यालयों को भी इसका पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है."

WFH in Delhi: दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम, निजी कार्यालयों को भी एडवाइजरी जारी
WFH (Photo: Twitter)

Delhi Air Pollution: दिल्ली (Delhi) में बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) को लेकर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने शुक्रवार को हाई लेवल मीटिंग बुलाई. मीटिंग के बाद मंत्री गोपाल राय ने कहा "दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम लेंगे. निजी कार्यालयों को भी इसका पालन करने के लिए एडवाइजरी जारी की जा रही है."

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण 'गंभीर' श्रेणी में है. उन्होंने बताया कि हाईवे, रोड, ओवर ब्रिज, कंस्ट्रक्शन पर रोक लगा दी गई है. साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली में ट्रक की एंट्री पर भी पाबंदी लगाई गई है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).