देश

सचिन तेंदुलकर के कश्मीर यात्रा पर पीएम मोदी का जवाब, कहा- आइए मिलकर विकसित भारत का निर्माण करें- VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिन तेंदुलकर के जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सचिन के ट्रिप वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा- जम्मू-कश्मीर की यात्रा में हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण बातें हैं.

सचिन तेंदुलकर के कश्मीर यात्रा पर पीएम मोदी का जवाब, कहा- आइए मिलकर विकसित भारत का निर्माण करें- VIDEO
PM Modi | Credit- ANI

PM Modi Replies to Sachin Tendulkar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सचिन तेंदुलकर के जम्मू-कश्मीर की यात्रा पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सचिन के ट्रिप वीडियो पर जवाब देते हुए लिखा- जम्मू-कश्मीर की यात्रा में हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण बातें हैं. इनमें पहला अतुल्य भारत के विभिन्न हिस्सों की खोज करना और दूसरा 'मेक इन इंडिया' का महत्व समझना शामिल है. आइए, मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें.

दरअसल, पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हाल ही में अपने परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर गए थे. वहां उन्होंने बर्फबारी के साथ-साथ कश्मीरी व्यंजनों के लुत्फ उठाए थे. उन्होंने इस यात्रा से जुड़ा हुआ एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था. उन्होंने अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अतुल्य भारत की तारीफ की थी. सचिन ने कहा था कि अपने देश में देखने को बहुत कुछ है.

वीडियो देखें: 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 02:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).