देश

Ajmer Sharif Urs 2024: अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का 812वां उर्स, पीएम नरेंद्र मोदी ने दरगाह पर चढ़ाने के लिए भेंट की चादर (View Pic)

अजमेर में स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती जिन्हें गरीब नवाज के नाम से लोग पुकारते हैं. इस साल उनका उनका उर्स 13 जनवरी से शुरू हो रहा है. उनके उर्स को लेकर पीएम मोदी ने ख्वाजा की मजार पर चादर चढाने के लिए चादर भेजी है.

Ajmer Sharif Urs 2024: अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का 812वां उर्स, पीएम नरेंद्र मोदी ने दरगाह पर चढ़ाने के लिए भेंट की चादर (View Pic)

Ajmer Sharif Urs 2024:  अजमेर  में स्थित विश्व प्रसिद्ध  ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती जिन्हें गरीब नवाज के नाम से लोग पुकारते हैं. इस साल उनका  812वां उर्स 13 जनवरी से शुरू हो रहा है. जो 21 जनवरी तक चलेगा. उनके उर्स को लेकर पीएम मोदी (PM Modi) ने ख्वाजा की मजार पर चादर चढाने के लिए चादर भेजी है. पीएम मोदी के हाथों जब यह चादर अजमेर शरीफ दरगाह भेजी जा रही थी. उस समय केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी में मुस्लिम धर्म से जुड़े कई लोग मौजूद थे. बता दें कि पीएम मोदी हर साल अजमेर शरीफ दरगाह पर इसी तरह उर्स के मौके पर चादर भेंट करते हैं. उनके द्वारा भेंट की गई चादर को दरगाह पर बड़ी ही श्रद्धा के साथ चढ़ाया जाएगा.

Tweet:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).