Assam: मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में लगी याचिका
असम के मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.
असम के मदरसों को सरकारी स्कूल में बदलने के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है. असम विधानसभा (Assam Assembly) में सरकार संचालित सभी मदरसों (Madarsas) को खत्म करने और उन्हें आम स्कूलों में बदलने का विधेयक 30 दिसंबर को पारित किया गया था. 1 अप्रैल 2021 से राज्य में सभी सरकारी मदरसों को बंद करने और उन्हें स्कूलों में बदलने संबंधी एक विधेयक को विधानसभा में पेश किया था. इसके बाद असम मंत्रिमंडल ने 13 दिसंबर को सभी मदरसे और संस्कृत स्कूलों को बंद करने के एक प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. मामला उच्च न्यायालय में पहुंचा तो गुवाहाटी हाईकोर्ट ने असम सरकार के उस कानून को शुक्रवार को बरकरार रखा था.
असम में राज्य सरकार की ओर से वित्त पोषित करीब 700 मदरसों को सामान्य स्कूलों में तब्दील करने के खिलाफ SC में याचिका।
मो. इमादउद्दीन ने याचिका में गुवाहाटी HC के उस फैसले को चुनौती दी गई है,जिसमे हाई कोर्ट ने राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखा था।
— Arvind singh (@SinghArvind03) May 31, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 01:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

