देश

Odisha Train Accident: भीषण रेल हादसे में बाल-बाल बचा शख्स, बोला- गाड़ी पूरी उलट गई, नहीं थी बचने की कोई उम्मीद

ओडिशा के बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन में यात्रा कर रहे शख्स ने बताया कि वो बिहार का रहने वाला है और वो चेन्नई जा रहा था, जहां वो एक कपड़े के दुकान में काम करता है. उसने कहा कि गाड़ी पूरी उलट गई थी और बचने की कोई उम्मीद नहीं थी.

Odisha Train Accident: भीषण रेल हादसे में बाल-बाल बचा शख्स, बोला- गाड़ी पूरी उलट गई, नहीं थी बचने की कोई उम्मीद
ट्रेन हादसे में बाल-बाल बचा शख्स (Photo Credits: ANI)

Odisha Train Accident: ओडिशा (Odisha) के बालासोर जिले (Balasore) शुक्रवार को हुए भीषण रेल हादसे (Rail Accident) में मरने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है, जबकि 900 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं. हादसे के बाद अभी भी राहत और बचाव का कार्य जारी है. इस बीच हादसे में बाल-बाल बचे एक यात्री ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि वो एस 1 डिब्बे में सफर कर रहा था. बालासोर में दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रेन में यात्रा कर रहे शख्स ने बताया कि वो बिहार का रहने वाला है और वो चेन्नई जा रहा था, जहां वो एक कपड़े के दुकान में काम करता है. उसने कहा कि गाड़ी पूरी उलट गई थी और बचने की कोई उम्मीद नहीं थी.

आपको बता दें कि शुक्रवार शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने की वजह से यह भीषण हादसा हुआ है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ, लेकिन सूत्रों ने संकेत दिया है कि इसका संभावित कारण सिग्नल में गड़बड़ी होना है. यह भी पढ़ें: Odisha Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दावों की खुली पोल! उच्चस्तरीय जांच से जुड़े अधिकारियों ने कहा- मार्ग पर ‘कवच’प्रणाली उपलब्ध नहीं

देखें वीडियो-

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).