Covid Alert For India: कोरोना को लेकर भारत के लिए अगले 40 दिन बेहद महत्वपूर्ण, जनवरी के मध्य में तेजी से बढ़ सकते है मामले
जनवरी के मध्य में भारत में COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है.
Covid Alert For India: ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले के बताया कि कोरोना को लेकर भारत के लिए अगले 40 दिन महत्वपूर्ण होने जा रहे हैं, क्योंकि पिछले रुझानों के अनुसार जनवरी के मध्य में भारत में COVID-19 मामलों में वृद्धि देखी जा सकती है.
चीन समेत कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में भारत सरकार भी इसको लेकर सतर्क है. भारत के सभी एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैपिड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है. रैपिड टेस्टिंग के दौरान कोरोना पॉजिटिव केस भी मिल रहे हैं.
24 दिसंबर से अब तक 498 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों की टेस्टिंग की जा चुकी है. इस दौरान 1,780 सैंपल इकट्ठा किए गए हैं. इनमें से 41 यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. इन सभी के सैंपल्स को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है.
The next 40 days are going to be crucial as India may see a surge of COVID-19 cases in mid of January going by previous trends: Official Sources
— ANI (@ANI) December 28, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2022 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

