देश

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने मदद के लिए दवाएं और राहत सामग्री पहुंचाई, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साझा की तस्वीरें

पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में पिछले हफ्ते शुक्रवार आधी रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के बीच भारत ने मदद का हाथ बढाया है. भारत सरकार ने रविवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए दवा समेत आपातकालीन राहत सामग्सरी पहुंचाई

Nepal Earthquake: नेपाल में भूकंप से मची तबाही के बीच भारत ने मदद के लिए दवाएं और राहत सामग्री पहुंचाई, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साझा की तस्वीरें
Photo Credits ANI

Nepal Earthquake: पश्चिमी नेपाल के सुदूर पर्वतीय क्षेत्र में पिछले हफ्ते शुक्रवार आधी रात को आए 6.4 तीव्रता वाले भूकंप के बीच भारत ने मदद का हाथ बढाया है. भारत सरकार ने रविवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों के लिए दवा समेत आपातकालीन राहत सामग्सरी पहुंचाई. नेपाल भेजे गए  दवा समेत आपातकालीन राहत सामग्री लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा की है. बताना चाहेंगे कि नेपाल आये विनाशकारी भूकंप के चलते अब तक 160 से ज्यादा लोगों की जान गई है और बड़ी संख्या में लोग जख्मी हुए हैं. जिनका नेपाल के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

वहीं इससे पहले नेपाल भूकंप को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि भारत नेपाल के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है. हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और हम घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 07:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).